Draupadi Murmu

भारत के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार को लेकर काफी सक्रिय थी। सोमवार 18 जुलाई को पूरे देश भर में देश के राष्ट्रपति चुनाव का आयोजन हुआ जिसमें सभी एमपी एमएलए ने अपने पसंदीदा कैंडिडेट को वोट डाला। जिसके बाद आज गुरुवार 21 जुलाई को प्रेसिडेंट इलेक्शन के वोटों की काउंटिंग सुबह से चल रही है।

सुबह से चल रही वोटों की काउंटिंग के अनुसार द्रौपदी मुर्मू अपोजिशन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से आगे चल रही थी। जिसके बाद अब यह साफ हो गया है कि रामनाथ कोविंद के बाद द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। जो देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और पहली आदिवासी समाज की राष्ट्रपति बनी है।

वोटों की बात करें तो यशवंत सिन्हा के मुकाबले द्रौपदी मुर्मू को एक तरह से एकतरफा वोट पड़ा है। जिसके बाद आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आवास पहुंचकर उन्हें बधाई देते नजर आए। राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सोशल मीडिया पर द्रोपति मुर्मू को बनने की बधाई मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *