9 दिनों का महापर्व नवरात्रि शुरू होने वाला है। ऐसे में रेलवे ने नवरात्र को ध्यान में रखते हुए व्रती यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। रेलवे ने अपने फूड मेन्यू में व्रत के खाने को भी जोड़ लिया है। IRCTC ने ट्रेन सफर में यात्रियों को नवरात्र स्पेशल खाना देने का फैसला किया है। अब आप अपनी मनपसंद व्रत की थाली आर्डर देकर अपनी सीट पर मंगवा सकेंगे। 2 अप्रैल से शुरू होने वाले नवरात्र में सफर कर ट्रेन यात्रियों को फलाहार दिया जाएगा।
IRCTC 28 मार्च से बुक किए जाने वाले टिकट पर व्रत की थाली का ऑप्शन देना शुरू करेगा। यह टिकट बुकिंग के साथ ही सिलेक्ट किया जा सकता है। ट्रेन में खाना आर्डर करने के IRCTC की ई-केटरिंग सेवा पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। व्रत रखने वाले यात्री 1323 पर कॉल करके या http://ecatering.irctc.com पर शुद्ध और सात्विक आहार बुकिंग कर सकते हैं। “Food on Track” ऐप के जरिए भी यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
व्रत के खाने के मेन्यू में कुट्टू के पकौड़े, पूरी-सब्जी, साबुदाने की खिचड़ी, फ्रेश जूस, फल, चाय, रबड़ी, ड्राईफूड्स की खीर, आलू चाप, पनीर मखमली, कोफ्ता करी, अरबी मसाला, सिंघाड़ा आलू पराठा, आदि उपलब्ध कराया जायेगा। इस भोजन को पूरी शुद्धता को ध्यान में रखकर बनाया और परोसा जायेगा, जिसमें सेंधा नमक का उपयोग किया जाएगा और प्याज, लहसुन का प्रयोग नहीं होगा।
