Sachin VazeSachin Vaze

क्राइम ब्रांच के निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वझे को लेकर एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. अब पता चला है कि सचिन वझे मुंबई के फाइव स्टार होटल में रुकने के लिए फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था. उसके आधार कार्ड पर जो नाम था इसे देख कर हर कोई हैरान रह गया.

NIA ने जब सचिन बझे की पूरी पड़ताल की तो पता चला कि वो मुंबई के फाइव स्टार होटलों में अपने असली नाम से नहीं बल्कि सुशांत सदाशिव खामकर के नाम से ठहरता था. होटल के रजिस्टर में उसका यही नाम दर्ज था. सचिम वझे सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच भी कर रहा था. NIA को शक है कि सुशांत नाम रखने के पीछे उसे आइडिया सुशांत सिंह राजपूत से ही मिला होगा. NIA ने ये भी खुलासा किया है कि वझे सट्टेबाजी में भी शामिल था और उसे सम्बन्ध किंग्स नाम के किसी कंपनी से सम्बन्ध था जो सट्टेबाजी में लिप्त थी. सचिन वझे ने मुंबई के आधा दर्जन होटलों में अपने सीक्रेट अड्डे बना रखे थे. NIA को सी फेसिंग लग्जरी होटल और ट्राइडेंट होटल में वझे के आने-जाने और उसके वहां रहने के सबूत मिले हैं.

सोमवार को NIA ने होटल ट्राइडेंट में पूरे सीन को रिक्रियेट किया और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ भी की. जांच अधिकारियों को शक है कि इन्हीं होटलों में वझे ने एंटालिया के सामने जिलेटिन रखने की योजना बनाई थी.इस पूरी साजिश में दो लोग उसके राजदार हैं, जिसमे एक निलंबित सिपाही विनायक शिंदे भी शामिल है. सीसीटीवी जांच में ये भी पता चला है कि शिंदे कई बार वझे से मिलने इन होटलों में आता था. जांच एजेंसियों को अब उन लोगों की तलाश है जिन्होंने वझे की जिलेटिन और अन्य चीजें खरीदने में मदद की थी.