दमन और दीव के सांसद मोहन डेलकर मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए गए हैं। दादर नगर हवेली के निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शव मरीन ड्राइव के एक होटल में सोमवार को शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है जो गुजराती भाषा में लिखी हुई है.
मोहन डेलकर तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे. साल 2019 में उन्होंने खुद को कांग्रेस से अलग करने का फैसला किया और बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में उतरे और जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की. मोहन डेलकर की उम्र 58 साल थी. साल 1989 में वे दादर और नागर लोकसभा क्षेत्र से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे.
अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर थी. वे कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ चुके थे. बाद में उन्होंने भारतीय नवशक्ति पार्टी (बीएनपी) का गठन किया था.

