बिहार में मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल पिछले दिनों बिहार में मौसम ने करवट ली थी, जिसकी वजह से तकरीबन 1 हफ्ते तक बिहार का तापमान काफी नीचे था और लोगों को राहत मिली थी। परंतु पिछले 2 दिन से राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि दोपहर का टेंपरेचर 40 के पार पहुंच जा रहा है। इस चिलचिलाती धूप में लोग अपने घरों में उबल रहे हैं। साथ ही लू मारने की भी घटनाएं लगातार सामने आ रही है।
वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से हाई अलर्ट राज्य में जारी कर दिया है। दरअसल विभाग की ओर से कहा गया है कि मंगलवार से बिहार में मौसम करवट फेर सकती है और यहां पर भी गुजरात के तट से टकराया तोउते तूफान का असर दिखाई दे सकता है। बता दे इस चक्रवाती तूफान ने पिछले 2 दिनों से मुंबई में कहर बरपाया है। अलग-अलग जगहों पर कई घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। इस तूफान के कारण मुंबई में जोरदार बारिश हो रही है।
वहीं दूसरी ओर इस चक्रवाती तूफान से अब तक केरल तमिलनाडु कर्नाटका गोवा में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहां मौसम विभाग ने दावा किया है कि य़ह तूफान मंगलवार से गुजरात में भी तबाही मचाने वाला है।
वही मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा कि गुजरात के बाद य़ह तूफान का असर बिहार और यूपी में भयंकर दिखाई दे सकता है। 20 मई तक हालात ऐसे ही रहेंगे। जिसमें भारी वर्षा एवं बजप्रात जैसे हालात बने रहेंगे। इसलिए ऐसी अवस्था में लोगों का घर में रहना ज्यादा सुरक्षित है।

