Election CommissionElection Commission

चुनाव आयोग ने TMC प्रमुख और पार्टी की स्टार प्रचारक ममता बनर्जी पर 24 घंटे का प्रतिबन्ध लगा दिया. उनपर ये प्रतिबन्ध मुस्लिमों से वोट मांगने और केंद्रीय बलों के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की वजह से लगाया गया. अपनी एकलौती स्टार प्रचारक के खिलाफ इस प्रतिबंध से TMC बुरी तरह भड़क गई और इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया. ममता बनर्जी पर ये प्रतिबंध सोमवार रात 8 बजे से लागू है. चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी ने आज दोपहर 12 बजे कोलकाता के गांधी मूर्ति में धरना देने का ऐलान किया है.

पांचवे चरण के लिए बंगाल में 17 अप्रैल को 45 सीटों पर मतदान होता है. कूचबिहार में हुई हिं’सा को देखते हुए चुनाव आयोग ने पांचवे चरण के लिए चुनाव प्रचार 72 घंटे पहले समाप्त करने का फैसला सुनाया है. इसे देखते हुए ममता को 24 घंटे और कम समय मिलेगा चुनाव प्रचार के लिए. ये TMC के लिए बहुत बड़ा झटका है. ममता बनर्जी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘निर्वाचन आयोग के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक फैसले के विरोध में मैं कल (मंगलवार) दिन में 12 बजे से गांधी मूर्ति, कोलकाता पर धरने पर बैठूंगी.’

नए नए TMC में आये यशवंत सिन्हा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘हमें चुनाव आयोग की निष्पक्षता के बारे में हमेशा संदेह था, लेकिन, आज इसने जो भी दिखावा किया है, वह स्पष्ट है. अब यह स्पष्ट है कि चुनाव आयोग मोदी/शाह के इशारे पर और उनके सीधे आदेश के तहत काम कर रहा है.’