दलजीत-सिंह-बल

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC) स्कैम के मुख्य आरोपी की तलाश पुलिस को काफी समय थी। और यह इंतज़ार अब जा कर खत्म हुआ जब आरोपी नेपाल के रास्ते देश छोड़कर भागने को कोशिश में था। जी हां, PMC बैंक स्कैम का मुख्य आरोपी उस वक़्त पकड़ा गया जब वो रक्सौल बॉर्डर के रस्ते नेपाल के द्वारा कनाडा भागने की फ़िराक में था।

बता दें कि 2019 में PMC बैंक में 4 हजार 355 सौ करोड़ का बैंक घोटाला हुआ था। इस घोटाले में बतौर मुख्य आरोपी बैंक के डायरेक्टर दलजीत सिंह बल का नाम सामने आया था। इस बैंक स्कैम की जांच महाराष्ट्र EOW कर रही थी और इस मामले में दलजीत सिंह बल की तालाश कर रही थी। लेकिन दलजीत लगातार जांच एजेंसी को चकमा देकर फरार हो रहा था। नीरव मोदी और विजय माल्या की तरह दलजीत सिंह बल भी देश छोड़कर नेपाल के रास्ते कनाडा भगाने की फिराक में था। दलजीत महाराष्ट्र से रक्सौल बॉर्डर तक बड़ी आसानी से पहुंच गया लेकिन नेपाल प्रवेश करने से 200 मीटर पहले ही इमीग्रेशन विभाग ने PMC बैंक के डायरेक्टर दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

इमिग्रेशन विभाग ने मुंबई EOW विभाग को सूचना दे दी है। मुख्य आरोपी दलजीत सिंह को अभी रक्सौल थाने में रखा गया है। सूत्रों की माने तो EOW की टीम पटना पहुंच चुकी है और जल्द ही रक्सौल पहुंच कर मुंबई ले जाएगी। बट दें कि अभी तक इस मामले में कोई अधिकारिक सुचना नहीं दी गयी है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PMC बैंक के डायरेक्टर दलजीत सिंह बल की गिरफ्तार कर ली गयी है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 2019 में लोन की धोखाधड़ी और घोटाला सामने आने के बाद RBI ने PMC बैंक के बोर्ड को भंग कर दिया था। इसके अलावा RBI ने बैंक से पैसे निकालने पर रोक भी लगा दी थी। इस धोखाधड़ी और घोटाले में बैंक के कई सीनियर अधिकारी शामिल थे। बैंक ने रियल एस्टेट कंपनी HDIL को दिए गए लोन की RBI को सही जानकारी भी नहीं दी गयी थी। 24 सितंबर 2019 को पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक (PMCB) के लाखों ग्राहकों को यह जानकारी मिली कि रिजर्व बैंक ने PMCB को छह महीने के लिए अपने नियंत्रण में ले लिया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *