neeraj-chopra

टोक्यो में आयोजित हुए ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जैवलिन थ्रो के लिए गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया था। इस उपलब्धि के बाद उनपर इनामों की बारिश होने लगी थी। कई सारे इनाम मिलने के साथ ही महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने नीरज चोपड़ा को कंपनी की आगामी कार XUV700 उपहार में देने का वादा किया था और अब उन्होंने अपना ये वादा निभाया। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को एक कस्टमाइज्ड Mahindra XUV700 गिफ्ट की है।

23 वर्षीय नीरज ने अपनी नई कार के साथ तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने ने आनंद महिंद्रा को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “कुछ बहुत ही विशेष कस्टमाइजेशन के साथ पहियों के नए सेट के लिए आनंद महिंद्रा जी को धन्यवाद! मैं बहुत जल्द कार को स्पिन करने के लिए बाहर निकालने के लिए उत्सुक हूं।”

इस ब्रांड नई कार में 87.58 के साथ जैवलिन थ्रो का स्टिकर है। दरअसल, नीरज के भाले ने इसी 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी को तय करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया था। टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में F16 पुरुषों की जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित अंतिल (Sumit Antil) को भी आनंद महिंद्रा से कार का यही मॉडल मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *