महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसकी वजह से स्थिति ख़राब होती जा रही है. दरअसल महाराष्ट्र में कोरोना के नए नए मामले सामने आ रहे है और इसी वजह से हालात दिन पर दिन ख़राब हो रहे है. इतना ही नहीं महाराष्ट्र में हालात इस कदर बेकाबू हो गए है कि वहां पर लॉकडाउन लगाये जाने की नौबत हो गयी है.
तो दूसरी तरफ सेंट्रल रेलवे ने अप्रैल के अंत तक 106 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. दरअसल रेलवे ने मुंबई, पूना और सोलापुर से उत्तर भारत के शहरों की ओर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. साथ ही रेलवे की ओर से कहा गया है कि मुसाफिर पैनिक न हो, जरूरत पड़ने पर और भी ट्रेनें चलायी जाएँगी. जानकारी के लिए बता दें कि 18-20 रेगुलर ट्रेन पहले से रोज उत्तर और पूर्वी भारत के लिए चल रही हैं.
वही 7 अप्रैल से अब तक 25 स्पेशन ट्रेनें उत्तर भारतीय शहरों के लिए चल चुकी हैं और इन्ही इलाकों पर और ट्रेनों की ज्यादा मांग है. इसके अलावा जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ने अपील की है कि मुसाफिर न घबराएं. ट्रेनें बंद नहीं होंगी. रेलवे की ओर से कहा गया कि फिलहाल सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को ही यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है. जाहिर है महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है.

