भारत की सबसे बड़ी देश Insurance Company LIC अब प्राइवेट सेक्टर के Kotak Mahindra Bank में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाते हुए करीब 10 फीसदी करने वाली है। सोमवार, 29 दिसंबर को Share Market को बताते हुए Kotak Mahindra Bank ने कहा कि बैंक में LIC की हिस्सेदारी बढ़ाने वाले प्रस्ताव को RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मंजूरी दे दी है।
बैंक द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बैंक की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी में LIC की हिस्सेदारी को अब बढ़ाकर 9.99 फीसदी करने का प्रस्ताव है। बीते 30 सितंबर को बैंक में LIC की हिस्सेदारी 4.96 फीसदी थी। आपको बता दें कि बैंक के अनुसार यह मंजूरी 1 साल के लिए वैध है।
आपको बता दें कि LIC को मिली मंजूरी प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में शेयरों के अधिग्रहण या मताधिकार के लिए RBI की पूर्व-अनुमति लेने के दिशा-निर्देशों के तहत है। साथ ही देश के मार्केट रेगुलेटर (Market Regulator) सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI भी विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों पर गौर करता है। हाल ही में RBI ने बताया था कि उसने प्राइवेट सेक्टर बैंकों के स्वामित्व और कॉरपोरेट स्ट्रक्चर को लेकर सेंट्रल बैंक वर्किंग कमिटी की तरफ से की गई 33 में से 26 सिफारिशों को मंजूर कर लिया है।
RBI द्वारा मंजूर 26 सिफारिशों में से एक सिफारिश यह भी है कि प्राइवेट बैंक के प्रमोटर 15 साल की लंबी अवधि में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 26 फीसदी तक ले जा सकते है।
