Dr V. Anantha Nageswaran

कोरोना महामारी के बाद भारत की आर्थिक स्थिति बदल सी गई है। ऐसे में भारत सरकार पर इससे उबरने का भारी दबाव है। अब इकनॉमिक सर्वे से पहले देश को नया चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर मिल गया है। दरअसल, भारत सरकार ने डॉ वी अनंत नागेश्वरन (Dr V. Anantha Nageswaran) को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के लिए मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) नियुक्त किया है।

दिसंबर 2021 में केवी सुब्रमण्‍यम (KV Subramaniam) का कार्यकाल खत्‍म होने के बाद से ये पद खाली पड़ा हुआ था। उसके बाद से अब त‍क इस पद पर किसी की भी नियुक्ति नहीं की गई थी। ऐसे में वी अनंत नागेश्वरन को अब जाकर ये ज़िम्मेदारी मिली है। अर्थशास्त्री नागेश्वरन एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार रहे हैं और उन्होंने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में पढ़ाया है।

CEA इकोनॉमिक सर्वे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो वर्ष के दौरान सरकार का आर्थिक रिपोर्ट कार्ड और संभावित सुधारों पर सुझाव प्रस्तुत करता है। बता दें कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 फरवरी को केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी।

Join Telegram

Join Whatsapp