शेयर बाजार (Share Market) के रेग्युलेटर, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) में नए चेयरपर्सन की कर ली है। दरअसल SEBI की पूर्व सदस्य माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) को तीन साल के कार्यकाल के लिए SEBI का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वह मार्केट रेगुलेटर सेबी की सर्वोच्च कमान संभाली वाली पहली महिला होगी।
बुच को वित्तीय बाजारों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वह 5 अप्रैल, 2017 और 4 अक्टूबर, 2021 के बीच सेबी SEBI टाइम मेंबर (WTM) थीं। SEBI में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने निगरानी, सामूहिक निवेश योजनाओं और निवेश प्रबंधन जैसे विभागों को संभाला। इससे इससे पहले वह चीन के शंघाई में स्थित न्यू डेवलपमेंट बैंक (New Development Bank) की सलाहकार थीं।
IIM, अहमदाबाद की पूर्व छात्र, बुच 1989 में ICICI बैंक में शामिल हुईं। माधबी SEBI के मौजूदा चेयरमैन रहे अजय त्यागी (Ajay Tyagi) की जगह ले रही हैं जिनके तीन सालों का कार्यकाल फरवरी 2022 में खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी त्यागी को 1 मार्च, 2017 को तीन साल की अवधि के लिए सेबी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
