Kanpur Metro Rail Project

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra) आज उत्तर प्रदेश को कई सौगातों से नवाजेंगें। दरअसल, वह कानपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पूर्ण खंड का उद्घाटन करेंगे। यह पूरा 9 किलोमीटर लंबा खंड IIT कानपुर से मोती झील तक है। इस मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है, और इसे 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है।

प्रधानमंत्री बीना-पनकी (Bina-Panki) मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। 356 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की क्षमता लगभग 3.45 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। मध्य प्रदेश में बीना रिफाइनरी से लेकर कानपुर के पनकी तक फैले इस प्रोजेक्ट को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह क्षेत्र को बीना रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पादों तक पहुंचने में मदद करेगा।

जनता के लिए यात्री सेवाएं 29 दिसंबर, 2021 से खोली जाएंगी। शुरुआत में क्यूआर कोड से टिकट की सुविधा होगी, इसके बाद लोगों के लिए स्मार्ट कार्ड भी शुरू की जाएगी। पहले फेज में मेट्रो IIT-कानपुर से मोती झील क्षेत्र तक चलेगी और 9 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें 9 स्टेशन होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री IIT कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *