सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने GCA का शुभारंभ किया। यह Directorate General of Civil Aviation (DGCA) में ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म है। यह परियोजना IT इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस डिलीवरी फ्रेमवर्क के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगी। इस परियोजना को सर्विस प्रोवाइडर के रूप में TCS और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट के रूप में PWC के साथ इम्प्लीमेंट किया गया है।
यह ई-प्लेटफॉर्म विभिन्न सॉफ्टवेयर ऍप्लिकेशन्स, सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ कनेक्टिविटी, सूचना के प्रसार के लिए एक ‘पोर्टल’ और एक सुरक्षित वातावरण में ऑनलाइन और स्पीडी सर्विस डिलीवरी प्रदान करने सहित एक एंड-टू-एंड सलूशन प्रदान करता है। यह परियोजना DGCA द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं की दक्षता में वृद्धि करेगी और DGCA के सभी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।
विभिन्न DGCA हितधारकों जैसे पायलट, विमान रखरखाव आदि को प्रदान की जाने वाली यह सेवाएं eGCA पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। आवेदक अब विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे और अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य DGCA की प्रक्रियाओं और कार्यों के स्वचालन के लिए है, जिसमें 99 सेवाएं DGCA के लगभग 70% काम को प्रारंभिक चरणों में लागू किया जा रहा है, और 198 सेवाओं को अन्य चरणों में शामिल किया जाना है।
