बिहार में बीजेपी के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर राजधानी पटना में जोर शोर से तैयारियां चल रही है। इसी बीच इस खबर पर मुहर लग चुकी है कि बीजेपी के इस राष्ट्रीय सम्मेलन में जपी नड्डा और अमित शाह भी शामिल होने। जी हां, राजधानी पटना में 30 और 31 को बीजेपी का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने वाला है। जिसकी तैयारियां जोरों पर है। इस सम्मेलन में देश भर से बीजेपी के सभी मोर्चों के 700 से ज्यादा नेता जुटेंगे।
इस खास आयोजन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) करेंगे। तो वहीं, समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) मौजूद रहेंगे। बीजेपी के सभी मोर्चों के राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। 30 जुलाई को नड्डा पटना आएंगे। और गृह मंत्री अमित शाह 31 जुलाई को पटना में रहेंगे। यानि अमित शाह इस सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे।
बता दें कि पटना में होने वाली बीजेपी की सभी मोर्चों की बैठक को सफल बनाने में पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता जुटे हुए हैं। प्रदेश बीजेपी दफ्तर में सोमवार, 25 जुलाई को 24 समितियों की बैठक भी हुई, जिसमें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों का पूरा जायजा लिया गया। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि पार्टी के सभी 7 मोर्चा की एक साथ हो रही बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनव प्रयोग है।
उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार इस तरह का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बीजेपी के एससी एसटी, ओबीसी, किसान, महिला, अल्पसंख्यक, युवा समेत अन्य मोर्चों के प्रमुख नेता विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही अन्य राज्यों के पदाधिकारी जिलों में जाएंगे और मंडल स्तर पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता धार्मिक और पौराणिक स्थलों का भी दौरा करेंगे।
