इंदौर ने मानव श्रृंखला के जरिए भारत का भौगोलिक नक्शा बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह आयोजन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन दिव्य शक्तिपीठ में एक सामाजिक संस्था ‘ज्वाला’ द्वारा किया गया था और 5000 से अधिक स्कूली छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग एक साथ नक्शा बनाने के लिए आए थे।
ज्वाला की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि “इस प्रयास के माध्यम से भौगोलिक आकार में मानव श्रृंखला बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया है। भारत के नक़्शे पर हमने न केवल सरहद पर बल्कि उसके अंदर भी मानव श्रृंखला बनाई थी। पहले देश के नक्शे की सीमा रेखा पर मानव श्रृंखला बनती थी, लेकिन हमने बीच में तिरंगा और नीला अशोक चक्र बनाकर लोगों को अंदर इकट्ठा किया। इस आयोजन में कुल 5,335 लोगों ने भाग लिया।”
15 अगस्त को, भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मनाएगा और इस दिन को मनाने के लिए कई कार्यक्रम और पहल की जा रही हैं। “आजादी का अमृत महोत्सव” तिरंगा को घर लाने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनने के उत्साह के साथ देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय जनता द्वारा मनाया जा रहा है।
भारत का पहला खारे पानी का लालटेन हुआ लॉन्च
