forest

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) ने भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा तैयार ‘India State of Forest Report 2021’ जारी की, जिसे देश के वन और वृक्ष संसाधनों का आकलन करने के लिए अनिवार्य किया गया है। इस सर्वे में पता चला है कि 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का भौगोलिक क्षेत्र 33 प्रतिशत से अधिक वन से घिरा हुआ है।

देश का कुल वन और वृक्ष आवरण 80.9 मिलियन हेक्टेयर है जो देश के भौगोलिक क्षेत्रफल का 24.62 प्रतिशत है। 2019 के आकलन की तुलना में देश के कुल वन और वृक्ष आवरण में 2,261 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। वन क्षेत्र में वृद्धि दिखाने वाले टॉप तीन राज्य आंध्र प्रदेश (647 वर्ग किमी) हैं, इसके बाद तेलंगाना (632 वर्ग किमी) और ओडिशा (537 वर्ग किमी) हैं।

देश के जंगल में कुल कार्बन स्टॉक 7,204 मिलियन टन होने का अनुमान है, यानी की 79.4 मिलियन की वृद्धि। ISFR-2021 भारत के जंगलों में फॉरेस्ट कवर, ट्री कवर, मैंग्रोव कवर, बढ़ते स्टॉक, कार्बन स्टॉक, जंगल की आग की निगरानी, ​​बाघ आरक्षित क्षेत्रों में वन कवर, भारतीय वनों में SAR डेटा और जलवायु परिवर्तन हॉटस्पॉट का उपयोग करते हुए बायोमास के जमीनी अनुमानों के ऊपर पर जानकारी प्रदान करता है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *