तमिलनाडु के कुन्नूर में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) का IAF Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग मौजूद थे। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के बाद उसमें आ लग गई। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है।
इस दुर्घटना में चार अधिकारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य को गंभीर हालत में नीलगिरी जिले के वेलिंगटन छावनी के अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। फिलहाल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की हालत के बारे में कोई अपडेट सेना की ओर से नहीं दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गये हैं।
बिपिन रावत भारतीय सेना के फोर स्टार जनरल हैं। वह भारत के पहले और वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) हैं। रावत को 16 दिसंबर 1978 को 11 गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन में नियुक्त किया गया था, जो उनके पिता की ही इकाई थी। 30 दिसंबर 2019 को, उन्हें भारत के पहले CDS के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने मेजर के रूप में उरी, जम्मू और कश्मीर में एक कंपनी की कमान संभाली।
