arvind-kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ‘मेक इंडिया नंबर 1’ (Make India No. 1) की घोषणा की है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, युवाओं को रोजगार और महिलाओं के समान अधिकारों पर ध्यान केंद्रित करके देश को नंबर 1 बनाने के लिए इस मिशन की शुरुआत की। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों से भी इस पहल में शामिल होने और उनका समर्थन करने का आग्रह किया।

लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हमें भारत को एक बार फिर दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है। हमें भारत को फिर से महान बनाना है। हम आज ‘मेक इंडिया नंबर 1’ नामक एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत कर रहे हैं। इस देश के हर नागरिक, 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है। आजादी के 75 साल हो चुके हैं। भारत ने अपनी आजादी के बाद से बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन अभी भी हमारे बाद आजादी पाने वाले कई छोटे राष्ट्र हमसे आगे निकल गए हैं। देश के 130 करोड़ लोगों से मेरी अपील – भारत को नंबर 1 बनाने के इस राष्ट्रमिशन के साथ जुड़ें।”

इस मेक इंडिया नंबर 1′ मिशन का लक्ष्य 5 चीज़ें- हर बच्चे को फ़्री और अच्छी शिक्षा, हर नागरिक को फ़्री इलाज, हर युवा को रोज़गार, हर महिला को सम्मान व सुरक्षा और हर किसान को खेती का पूरा दाम सुनिश्चित करना है। यह घोषणा गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले हुई है जहां आम आदमी पार्टी बड़ी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *