odi matchodi match

कोलंबो- भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा एक दिवसीय मैच शुक्रवार को कोलंबो आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा I जहां एक तरफ श्रीलंकाई खेमे में सीरीज हार की निराशा है वहीं दूसरी ओर भारतीय खेमे में सीरीज़ जीत की ऊर्जा है I तमाम विवादों के बीच शुरू हुयी इस सीरीज़ में इस युवा भारतीय टीम ने बता दिया की किसी भी टीम का आंकलन उसके प्रदर्शन से किया जाना चाहिए नाकि उसके तजुरबे से

पिछले मैच जहाँ श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों ने पहले मैच से बेहतर प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर उसने जीता हुआ मैच गवा दिया I एक समय पर 193/7 विकेट गवा चुकी भारतीय टीम की मैच जीतने की कोई उम्मीद बाकी नहीं थी लेकिन दीपक चाहर ने अपने नाम के मुताबिक काम किया और अपनी अलग चमक मैदान में बिखेर दी I वहीं दूसरी ओर श्रीलांकाई कोच मिकी आर्थर हार के बाद हताश नज़र आये और मैदान पर ही कप्तान दसुन शानका से भीड़ गए I

माना जा रहा है की सीरीज़ में अजेय बढ़त बनाने के बाद भारत में तीन से चार बदलाव देखने को मिल सकते हैं टीम में मनीष पांडे की जगह संजू सेमसन या देवदत्त पडिकल खेल सकते हैं वहीं कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती या राहुल चाहर को मौका मिल सकता है I मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, श्रीलंका के कोलंबो शहर में शुक्रवार, 23 जुलाई, 2021 को तापमान 30ºC से 25ºC के बीच रहेगा। दिन में बारिश होने की संभावना 80% है जबकि रात में बारिश की 90% संभावना है। दिन में नमी 81 फीसदी और रात में बढ़कर 89 फीसदी हो जाएगी। आर प्रेमदासा स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए अनुकूल सतह है और यहां एक बार फिर बल्लेबाज़ों को मदद मिल सकती है I शुरुवात में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती जैसे जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच धीमी होती जायेगी और स्पिनर्स को सहायता मिलेगी I पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इस मैच में औसत स्कोर 277 है

भारत ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया है टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में छह चेंज किए हैं। भारत की तरफ से संजू सैमसन, नीतीश राणा, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम और राहुल चाहर अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *