भारत सोमवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का 75वां वर्ष मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले, देश भर के विभिन्न शहरों में प्रतिष्ठित स्मारकों को तिरंगे से रोशन किया गया है। स्वतंत्र भारत के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (Azadi ka Amrit Mahotsav) पूरे देश में मनाया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक में संसद भवन (Parliament Building) तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर (Konark Sun Temple) को तिरंगा की रोशनी से सजाया गया।

हैदराबाद का गौरव निजाम का चारमीनार (Charminar) स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा।

मुंबई में आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे टर्मिनस (Chatrapati Shivaji Maharaj Railway Terminus) बिल्डिंग को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले शनिवार को दिल्ली का सफदरगंज मकबरा (Safdurganj Tomb) तिरंगे से जगमगा उठा।

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial) को तिरंगे से रोशन किया गया है।

