NavratriNavratri

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार के अनियंत्रित होने के बाद दिल्ली में मंदिरो के नियम भी सख्त कर दिए गए हैं. नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दिल्ली के छतरपुर मंदिर फोन को अंदर ले जाने की भी रोक लगा दी है. मंदिर मैनेजमेंट का कहना है कि लोग मंदिर में फोटो व वीडियो बनाने लगते हैं और इस दौरान मास्क भी उतार देते हैं. लोग ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी भूल जाते हैं.

इतना ही नहीं  दिल्ली डिजास्टर अथॉरिटी ने कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंदिरों में कई तरह की पाबंदी लगा दी है.वहीं मंगलवार से शुरू हो रहे नवरात्र के लिए छतरपुर के सीईओ डॉ किशोर चावला का कहना है कि सभी श्रद्धालुओं की सैनिटाइज टनल से होकर ही एंट्री मिलेगी. मंदिर में किसी भी तरह की पूजा सामग्री ले जाने की इजाजत नहीं है.सिर्फ माता के दर्शन ही हो पाएंगे.

झंडेवालान मंदिर में नवरात्र को लेकर गाइडलाइंस बताई गई है. नियमों के अनुसार मंदिर में नवरात्र के अवसर पर बच्चे, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं का आना मना है.मंदिर के न्यासी और मंत्री कुलभूषण आहूजा का कहना है कि कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करना है. मंदिर में प्रसाद ले जाने पर रोक लगी है बता दें कि.नवरात्र पर मंदिर में सुबह 6 से रात 9 बजे तक ही एंट्री मिलेगी।