tikakaran-abhiyan

कोरोना महामारी के कारण देश भर में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई लोग अभी तक इस काल से बाहर भी नहीं आ पाए हैं। इसी महामारी से आम-आवाम को बचाने के लिए अलीगढ़ जिला प्रशासन ने नए प्लान बनाये हैं। जिसकी शुरुआत जिले में 20 नवंबर से होगी। इस नए प्लान के दौरान शहर के सभी राशन की दुकानों पर कोविड-19 टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुकानों पर टीम लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने सांई मेडिकल कालेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को भी इस काम के लिए लगाया है।

जिनके साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें साथ रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस नए प्लान को नया स्लोगन भी दिया है ‘पहले टीकाकरण कराएं, फिर राशन लाएंगे, कोरोना हाराएंगे’। आपको बता दें कि इस प्लान के तहत जो लोग टीकाकरण का प्रमाण पत्र देंगे उन्हें ही राशन मुहैया कराया जायेगा। और फिर प्रशासन के निर्देश पर ही सभी राशन की दुकानों को नियमित रूप से खोला जाएगा।

जिले की इस नए प्लान से टीकाकरण में वृद्धि होगी। और जो लोग टिका लगवाने से डर रहे हैं। वो भी अब बिना टिका राशन न मिलने के दर से टिका लगवाने पड़ेंगे। प्रशासन की इस मुहीम से लोगों को जुड़ता देख बाकी शहर भी इस तर के प्लान अपने जिले भी शुरू कर वहां भी टीकाकरण में वृद्धि लायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *