Google For India Event

ज्ञान का पिटारा गूगल (Google) भारत में एक मेगा इवेंट आयोजित कर रहा है, जिसका नाम Google for India इवेंट है। यह इवेंट का 7वां एडिशन है, जो आज यानी की 18 नवंबर से शुरू हो गया है। इस इवेंट के दौरान गूगल भारत को लेकर अपने प्लान्स के बारे में विस्तार से जानकारी देती है। इस बार भी गूगल अपने भारतीय यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स पेश करेगी। इस इवेंट में मोस्ट अवेटेड शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube Shorts भी लॉन्च किया जा रहा है।

गूगल अब असिस्टेंट की मदद से COWIN प्लेटफॉर्म पर टीकाकरण के लिए वॉयस-असिस्टेड बुकिंग का समर्थन करेगा। डिजिटल कौशल में छात्रों को प्रशिक्षित करने में मदद करने के लिए गूगल ‘Google Career Certificates’ लॉन्च करने के लिए Coursera के साथ भी साझेदारी कर रहा है।

इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि गूगल सर्च अब अधिक भारतीय भाषाओं में रिजल्ट दिखाएगा। यह अंग्रेजी जैसी अन्य भाषाओं की कंटेंट का यूजर्स की पसंदीदा स्थानीय भाषा में अनुवाद करेगा। इस बीच, Google Pay को 2022 में Hinglish ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही Google Pay में यूजर्स को एक नया My Shop का फीचर भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *