giriraj-singh

देश में हर दिन कोरोना और ज्यादा विकराल होता जा रहा है। तीसरी लहर हर दिन चौकाने वाले संक्रमितों की संख्या लेकर आ रहा है। इसकी चपेट में बिहार के सैकड़ों डॉकटर्स आ चुके हैं और अब बिहार के नेता इसकी चपेट में आ रहे हैं। पिछले दिनों बिहार के दोनों ही डिप्टी CM सहित बिहार के मुख्यमंत्री तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। और अब इस सूचि में बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर से ट्वीट कर के दी है।

गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर से ट्वीट कर लिखा कि “शुरुआती लक्षण देखते ही मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं। उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट कर अपना कोविड टेस्ट कराएं।’

भारत में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। 13 जनवरी को अपडेटेड कोविद केसों के अनुसार देश में 2.64 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। देश में अब संक्रमण दर बढ़कर 14.78% पहुंच चुकी है। बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी भी कोरोना हो चूका है। इनके अलावे देश के केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार, केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्वनी चौबे भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

संक्रमित नेताओं की सूचि में जेपी नड्डा, मनोज तिवारी, वरुण गांधी, खुशबू सुंदर, पंकजा मुंडे के नाम भी शामिल है। इनके साथ साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें कर्णाटक के बसवराज बोम्मई को भी शामिल हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *