gas

बढ़ती महंगाई के बीच LPG सिलेंडर ने नया रेट जारी कर दिया है। आज से सिलेंडर के रेट में 105 रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्‍ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का मूल्‍य 105 रुपये बढ़ा दिया गया है। ये नई कीमतें 1 मार्च यानी को आज से लागू हो गईं हैं। 105 रुपये बढ़ने के साथ अब LPG सिलेंडर का दाम 2,012 हो गया है।

इसके अलावा 5 किलो के सिलेंडर की कीमत में भी 27 रुपये की बढ़ोतरी हुई। अब दिल्ली में 5 किलो के सिलेंडर की कीमत 569 रुपये होगी। हालाँकि, घरेलू LPG सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद होटल-रेस्‍तरां पर भार आएगा और ग्राहकों पर भी इसकी मार पड़ सकती है।

रूस और यूक्रेन की लड़ाई से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ रसोई गैस की कीमतों में भी बड़ा इजाफा हुआ है। बता दें कि हर महीने तेल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर एक समीक्षा बैठक की जाती है। भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए LPG सिलेंडर की दर मासिक रूप से संशोधित की जाती है। इस बैठक के बाद ही तेल और रसोई गैस के दम बढ़ते और घटते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *