nitin gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने उत्तर प्रदेश को एक नई सौगात दी है। दरअसल, उन्होंने उत्तर प्रदेश के जौनपुर और मिर्ज़ापुर में 4160 करोड़ रुपये के 232 किलोमीटर नेशनल हाईवे का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन सड़क परियोजनाओं से क्षेत्र में बेहतर संपर्क के साथ माल की आवाजाही में सुविधा होगी।

इस समारोह को संबोधित करते हुए गडकरी ने रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हम उत्तर प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन सड़क परियोजनाओं से राज्य के विकास को बढ़ावा मिलेगा, क्षेत्र में बेहतर संपर्क उपलब्ध होगा और राज्य के विकास की गति दोगुनी होगी।”

जौनपुर में 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, जो कुल 1,123 करोड़ रुपये की लागत से 86 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहीं, मिर्जापुर में गडकरी ने 3037 करोड़ रुपये की चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनकी कुल लंबाई 146 किलोमीटर है। ये प्रोजेक्ट्स कृषि उपज, स्थानीय और अन्य उत्पादों के लिए बाजारों तक पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *