प्रख्यात एवं पूर्व ओलंपिक ट्रैक और फील्ड एथलीट पीटी उषा (PT Usha) आज यानि 20 जुलाई को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने वाली हैं। पूर्व एथलीट पीटी उषा बुधवार सुबह 11 बजे उच्च सदन की बैठक के बाद शपथ लेंगी।
आपको बताते चलें कि, राज्यसभा की नई मनोनीत सांसद पीटी उषा आज सुबह 11 बजे उच्च सदन की बैठक के बाद शपथ लेंगी। पीटी उषा ने 1984 ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल किया था। पीटी उषा को 1983 में अर्जुन अवॉर्ड और 1985 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। और अब उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।
राज्यसभा के 245 में से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा निर्वाचित किया जाता है। कला, साहित्य, ज्ञान, खेल और सामाजिक सेवाओं में विशिष्ट योगदान देने वाले शख्स को सांसद के रूप में चुना जाता है। इन सांसदों के पास राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने का अधिकार नहीं होता है। राज्यसभा के मनोनित होने वाले पहले खिलाड़ी महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे।
पूर्व ओलंपिक एथलीट पीटी उषा, संगीत उस्ताद इलैयाराजा, फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद और परोपकारी पीवी हेगड़े के साथ, उच्च सदन के लिए सरकार द्वारा नामित चार प्रसिद्ध हस्तियों में से एक हैं। पीटी उषा सोमवार को अन्य नए सांसदों के साथ शपथ ग्रहण के लिए संसद में उपस्थित नहीं हो पाईं थी।
पीटी उषा (PT Usha) का जन्म 27 जून 1964 को केरल (Kerala) के कोझीकोड (Kozhikode) जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। वे 15 साल की उम्र से भारतीय एथलेटिक्स से जुड़ी हुई हैं और उनकी शक्तिशाली स्प्रिंटिंग क्षमता और ‘भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड की रानी’ के लिए उन्हें ‘पायोली एक्सप्रेस’ (Payyoli Express) के नाम से जाना जाता है।
