water park

महाराष्ट्र ने प्रकृति का सही इस्तेमाल करने का एक बेहतरीन एक्साम्प्ल पेश किया है। दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक में एक वाटर पार्क को फ्लावर पार्क में बदला गया है। इस फ्लावर पार्क में रंग-बिरंगे फूलों वाले 6 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। पहले जहां वाटरपार्क में राइड्स थे, आज वहां पर फूल लगाए गए हैं। 25,000 वर्ग मीटर वाला इस पार्क में सुगंधित फूल दस विशाल हार्ट स्ट्रक्चर्स पर लिपटे हुए हैं।

इस पार्क के मालिक शशिकांत जाधव (Shashikant Jadhav) ने बताया कि, “हम 1 नवंबर से मार्च तक खुलते हैं। चूंकि पूरे देश में वाटर पार्क बंद हैं, इसलिए हमने इसे फ्लावर पार्क में बदल दिया है। दूर से दूर से लोग इस पार्क को देखने के लिए आते हैं। कई फैमिली यहां पिकनिक भी प्लान करती हैं।”

यहाँ विभिन्न शेप और साइज में 30 से अधिक सेल्फी पॉइंट हैं, जो सभी फूलों से ढके हुए हैं। इसके साथ ही 3 विशाल मोर, जिनमें से प्रत्येक में 20 से 30 फुट लंबी पूंछ होती है, पूरी तरह से फूलों से ढके हुए हैं। फ्लावर हाउस, फ्लावर कार, फ्लावर/घास से ढके हाथी, घोड़े और अन्य फ्लावर-थीम वाली वस्तुएं भी यहाँ उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *