संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट सोमवार को डिक्लेयर किया गया। जिसमें श्रुति शर्मा ने आल इंडिया रैंक में नंबर 1 हासिल किया है। इस साल सभी शीर्ष 3 पदों पर लड़कियों ने कब्जा किया है। श्रुति सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (St Stephens College and Jawaharlal Nehru University) की पूर्व छात्र हैं और जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी (Jamia Millia Islamia Residential Coaching Academy) से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी।
UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी, और परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी, और परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। और वहीं Interview Test 5 अप्रैल से शुरू हुआ और 26 मई को संपन्न हुआ था।
टॉप करने वाली श्रुति, बिजनौर में जन्मी हैं और दिल्ली से हिस्ट्री की पढ़ाई की है। जबकि दूसरी रैंक हासिल करने वाली 2nd टॉपर अंकिता अग्रवाल (Ankita Agarwal) हैं और तीसरी रैंक गामिनी सिंगला (Gamini Singla) के नाम रही। टॉप-10 रैंक होल्डर्स में से 4 लड़कियां रहीं। साल 2021 के रिजल्ट में टॉप 10 में 5 लड़कियां थीं।
संघ लोक सेवा आयोग की रिजल्ट लिस्ट के मुताबिक, 685 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। इनमें से 180 IAS, 37 IFS और 200 IPS के लिए पास हुए हैं। सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन UPSC ने तीन राउंड- प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया। इनके अलावा 80 उम्मीदवारों की दावेदारी प्रोविजनल है।
UPSC Civil Service Final Results 2021
AIR 10 Name of Candidate
- Shruti Sharma
- Ankita Agarwal
- Gamini Singla
- Aishwarya Verma
- Utkarsh Dwivedi
- Yaksh Chaudhary
- Samyak S Jain
- Ishita Rathi
- Preetam Kumar
- Harkeerat Singh Randhawa
