nawab-malik

महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)नेता नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आज हुई पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दाऊद इब्राहिम मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा, ‘मुझे अरेस्‍ट किया गया है लेकिन मैं डरूंगा नहीं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।’

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह से ईडी के अधिकारियों ने आज सुबह ईडी के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के घर पहुंचकर रेड की थी, फिर कुछ दस्तावेज लेकर उन्हें दफ्तर ले जाया गया। जहां उनकी पूछताछ हुई। ईडी सूत्रों का कहना है कि नवाब मलिक कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, इस वजह से उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया। संभावना है कि आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

मलिक पिछले कुछ महीनों से चर्चा में हैं, जब से उन्होंने एंटी ड्रग्स एजेंसी एनसीबी के मुंबई क्षेत्र के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के विरुद्ध निजी और सेवा से जुड़े आरोप लगाए थे। मलिक के दामाद समीर खान को गत वर्ष मादक पदार्थ के एक मामले के एक मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।

अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था जिसके बाद मलिक (Nawab Malik) को गिरफ्तार किया गया है।

एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं। कासकर पहले से जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी।

Join Telegram

Join Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/entertainment/virat-anushka-were-seen-shooting-the-ad-virats-unique-look-caught-attention/