IAS-Pooja-Singhal

झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल और उनके करीबियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई आज यानि दूसरे दिन भी जारी है। पूजा के पति अभिषेक झा के रांची स्थित पल्स हॉस्पिटल में सुबह-सुबह ED के अधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची। साथ ही देशभर के 11 ठिकानों पर भी सर्च जारी है।

झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED ने 6 मई की सुबह 5 बजे से जांच शुरू की थी जो दूसरे दिन भी जारी है। पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले शुक्रवार, 6 मई को उनके 25 ठिकानों पर रेड मारा गया था। 16 घंटे तक चली इस कार्रवाई में सिंघल के CA सुमन सिंह के रांची के हनुमान नगर आवास से 19.31 करोड़ कैश मिले हैं।

ED की इस करवाई के दौरान करीब 150 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले, जिसे ED ने अपने हिरासत में कर लिए है। टीम ने पूजा के ससुर कामेश्वर झा के मुजफ्फरपुर के घर, दिल्ली में रहने वाले उनके भाई और माता-पिता और सहयोगियों के यहां भी करवाई कर रही है।

ED की टीम ने कोलकाता, मुंबई, जयपुर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी करवाई की है। खूंटी में हुए मनरेगा घोटाले में ED ने JE रामविनोद सिन्हा को गिरफ्तार किया था। उससे 4.25 करोड़ की संपत्ति भी जब्त हुई थी। और उसी ने बताया था कि DC तक पैसे जाते थे। उस समय पूजा सिंघल खूंटी की DC थीं। माना जा रहा है कि 18 करोड़ रुपए के मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले और माइंस के आवंटन में अनियमितता से जुड़े केस में यह कार्रवाई हुई है।

केंद्र सरकार ने राजभवन से राज्य के दागी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सूची मांगी थी। ऐसे अधिकारियों की पूरी डिटेल्स देने को कहा गया था। करीब एक महीने पहले राज्य सरकार ने चार अधिकारियों के नाम राजभवन को भेजे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें रांची की DC छवि रंजन, ATI निदेशक के. श्रीनिवासन, भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार और मनोज कुमार शामिल थे। राजभवन ने अपने स्तर से इस सूची में सात और अधिकारियों के नाम जोड़कर कुल 11 अधिकारियों की सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी थी। राजभवन की ओर से जिन अधिकारियों के नाम सूची में जोड़े गए थे, उनमें सबसे ऊपर पूजा सिंघल का नाम था।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *