EarthquakeEarthquake

Report by Manisha:

मंगलवार सुबह सिक्किम के युक्सोम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, मंगलवार सुबह सिक्किम में युक्सोम के निकट रिक्टर पैमाने की तीव्रता 4.5 वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। बात दे भूकंप के करण अब तक किसी प्रकार की जान माल की हानि होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में भी मंगलवार सुबह तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिक्किम के युक्सोम से 71 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपश्चिम (NNW) में था। भारतीय समया के अनुसार भूकंप सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर सतह से 90 किलोमीटर की गहराई में आया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, NCS ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग में सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर भूकंप आया.रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.3 दर्ज की गई है।

इससे पहले, अरुणाचल प्रदेश में शनिवार की रात पैनगिन के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र पैनगिन से 1100 किलोमीटर उत्तर में था। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 8:24 बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।