DRDO-building

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (DRDO) ने एक कमाल कर दिखाया है। दरअसल, DRDO ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 45 दिन में 7 मंजिला इमारत बनाकर खड़ी कर दी है। इस बिल्डिंग का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने किया। यह 7 मंजिला इमारत एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) परियोजना के लिए लड़ाकू विमान और फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम (FCS) के लिए एवियोनिक्स विकसित करने की सुविधाओं से लैस है।

इस परियोजना की आधारशिला 22 नवंबर, 2021 को रखी गई थी, परंतु इसका वास्तविक निर्माण कार्य एक फरवरी से शुरू हुआ था। इस सात मंजिला इमारत में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के लिए पांचवीं पीढ़ी के, मध्यम वजन के, गहराई तक मार करने वाले लड़ाकू विमानों को विकसित करने के लिए ‘रिसर्च एंड डेवलपमेंट’ सुविधाएं होंगी।

इस इमारत का निर्माण AMCA परियोजना और संबंधित गतिविधियों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा प्रदान करने के उद्देश्य से केवल 45 दिन की ‘न्यूनतम समय सीमा’ में समग्र निर्माण तकनीक का उपयोग करके किया गया है। हाईब्रिड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी के साथ सात मंजिलों के स्थायी भवन को पूरा किया गया। हाइब्रिड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी में स्ट्रक्चरल फ्रेम के कॉलम और बीम एलिमेंट्स स्टील प्लेट्स से बनाए जाते हैं, कॉलम खोखले स्टील ट्यूबलर सेक्शन के होते हैं। ये कॉलम कंक्रीट से भरे स्टील के खोखले क्रॉस-सेक्शन हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *