15th-President-Oath-Ceremony

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने देश के15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। द्रौपदी मुर्मू को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने शपथ दिलाई। बता दें कि मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। और सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

बता दें कि इसी महीने की 18 जुलाई को देश भर में राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। जिसमें देश भर के सभी नेताओं और विधायकों ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती हुई। जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा के खिलाफ अपनी जीत दर्ज की। और आज, 25 जुलाई को उन्होंने देश के प्रथम व्यक्ति के रूप में शपथ ली।

इसके बाद वो संसद से राष्ट्रपति भवन के लिए निकल गई, जहां राष्ट्रपति भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू, रामनाथ कोविंद को विदाई देंगी। राष्ट्रपति मुर्मू को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक सलामी दी गई। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *