Dhankuber-Piyush-Jain

उत्तर प्रदेश के कानपुर में धनकुबेर के घर IT Raid हुआ है। जहां से बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी की गयी है। IT विभाग को उत्तर प्रदेश के इस धनकुबेर के घर से नोटों की इतनी गड्डियां मिली है कि गिनती में लगी मशीने रुक रुक जा रही हैं। कानपुर के जूही स्थित आनंदपुरी में कारोबारी Piyush jain के यहां से इतने पैसे मिले हैं कि बीते 24 घंटे से नोटों को गिनने का सिलसिला जारी है। सबसे बड़ी चौकाने वाली बात यह है कि IT विभाग के अधिकारियों को मकान में तहखाना होने की भी जानकारी मिली है।

हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक डिटेल जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल, आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक करीब 150 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, जिसे गिनने के लिए न केवल बैंक के कर्मियों का सहारा लिया गया बल्कि नॉट गिनने वाली 6 मशीनें भी मंगाई जा चुकी हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई में पीयूष जैन के घर से नोटों की इतनी गड्डियां मिली हैं कि इसके लिए अबतक 50 बक्से मंगवाए जा चुके हैं, जिसमें नोटों को भरा जा रहा है। इतना ही नहीं, इन बक्सों को ले जाने के लिए कंटेनर भी मंगा लिए गए हैं।

यहां IT विभाग की टीम के साथ-साथ DGGI की टीम भी मौजूद है। वहीं, इत्र कारोबारी के बेटे प्रत्यूष को DGGI टीम उनके कन्नौज के सील बंद मकान में लेकर पहुंची है। पीयूष के कन्नौज वाले घर मे भी IT की एक टीम पूछताछ और छानबीन कर रही है। छापेमारी की खबर मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। टीम पीयूष जैन का घर बाहर से बन्द होने के कारण नोटिस लगा कर वापस चली गई।

पीयूष जैन के अलावा, पान मसाला कारोबारी केके अग्रवाल के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है। IT टीम के साथ अहमदाबाद से आई DGGI की टीम भी इस Raid में शामिल है। बता दें कि पीयूष जैन पर आरोप है कि कई फ़र्ज़ी फर्मों के नाम से बिल बनाकर कंपनी ने करोड़ों रुपयों की GST चोरी की है। पीयूष के घर से 200 से अधिक फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *