pollution

“लॉकडाउन” शब्द कोरोना महामारी के दौरान काफी प्रचलन में आया था। पूरे दुनिया में लॉकडाउन लगने की वजह कोरोना वायरस से बचाव था लेकिन अब इस लॉकडाउन का यूज प्रदूषण से बचने के लिए भी किया जायेगा। दरअसल, दिल्ली और NCR में वायु प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। इसके बढ़ते मामलों के कारण सुप्रीम कोर्ट ने जरूरत पड़ने पर 2 दिन का लॉकडाउन लगाने की सलाह दी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना (N V Ramana) की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि बिगड़ती वायु गुणवत्ता ने लोगों को घर पर भी मास्क पहनने के लिए मजबूर किया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में स्कूलों के खोले जाने पर भी सवाल उठाया है, क्योंकि ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने पर मजबूर किया जा रहा है जिसके कारण फेफड़े खराब हो सकते हैं।

कोर्ट ने कहा की पराली के अलावा गाड़ियों, उद्योग, धूल और दूसरी अन्य चीजों से भी प्रदूषण फैलता है उसपर भी ध्यान दें। अदालत ने दिल्ली सरकार से भी पूछा था कि प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? अब सुप्रीम कोर्ट 15 नवंबर को सुनवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *