कोरोना को मात देने के लिए चलाए जा रहे मिशन वैक्सीनेशन का नया चरण 1 मई से शुरू होना है. इस दौरान 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगेगी,लेकिन कई राज्यों ने इस चरण को शुरू करने से मना कर दिया है. क्योंकि राज्यों के पास वैक्सीन ही नहीं है
एक-एक कर कई राज्यों ने कर दिया इनकार
दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों ने अपने यहां 1 मई से वैक्सीनेशन का नया अभियान शुरू करने में असमर्थत…
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीनेशन को कारगार हथियार माना जा रहा है। वहीं एक मई से टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने वाला है, जिसके तहत 18 साल से ज्यादा आयु के लोगों को कोरोना का टीका लगना है। लेकिन टीका लगाने से पहले कई राज्यों ने हाथ खड़े कर दिए हैं और कहा कि उनके यहां पर्याप्त कोरोना वैक्सीन नहीं है।
महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात के बाद अब पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी पहली मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लग पाना मुश्किल सा लग रहा है। इन राज्यों का कहना है कि इनके पास पर्याप्त वैक्सीन की खुराकें नहीं है। वहीं इससे पहले दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु भी ऐसा एलान कर चुके हैं।
