भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी तेज़ी से फ़ैल रही है। देश में आए दिन लाखो लोग कोरोना की चपेट में आ रहे है। पिछले 24 घंटो में देश में कोरोना के 3.32 लाख नए मामले सामने आए है, और पिछले 48 घंटो की बात करे तो कुल 6.46 लाख नए मामले सामने आ चुके है। पिछले दो दिनों से भारत में हर रोज 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। महामरी की शुरवात से लेकर अब तक दिन में संक्रमितों की यह संख्या पूरी दुनिया में सर्वोच्च है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 3.07 लाख लोग अमेरिका में संक्रमित मिले थे। लेकिन भारत पिछले दो दिनों से ये अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कोरोना की वजह से पिछले 24 घंटे में 2256 लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ये संख्या भी आए दिन बढ़ते जा रही है। इससे पहले बुधवार को 2101 लोगो की कोरोना की वजह से मौत हो गयी थी। हर रोज़ कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भारत दुनिया में सबसे पहले स्थान पर आ गया है।
तेज़ी से ठीक हो रहे मरीज़
जहां एक और संक्रिमितो की तेज़ी से बढ़ती सख्या एक आफत है। वही दूसरी और एक राहत की खबर भी है। कोरोना से ठीक होने वालो की संख्या भी काफी तेज़ी से बढ़ रही है। गुरुवार को देश में कुल 1 लाख 98 हज़ार 810 लोग ठीक हुआ है। पिछले साल से अब तक एक दिन में ठीक होने मरीजों की ये संख्या सबसे ज्यादा है।
कई राज्यों में हालात बेकाबू
महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इन राज्यों में रिकॉर्ड संख्या में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर 62,097, उत्तर प्रदेश में 29,574, दिल्ली में 28,395, केरल में 19,577, कर्नाटक में 21,794, छत्तीसगढ़ में 15,625, राजस्थान में 12,201, मध्यप्रदेश में 12,727 , गुजरात में 12,206, तमिलनाडु में 10,986, बिहार में 10,455 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
रिकवरी रेट 85 फीसदी से नीचे
कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 84.5 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,34,47,040 हो गई है। कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है, लेकिन महाराष्ट्र में यह दर 1.5 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.6 फीसदी है।
