Congress

पिछले दिन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राहुल गाँधी का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया था। जिसमें राहुल गाँधी नेपाल के एक पब में पार्टी करते दिखे थे। जिसके बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जवाबों का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन अब फिर से भारतीय जनता पार्टी ने द्वारा कांग्रेस का एक और वियो शेयर किया गया है। जिसमें कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता पार्टी करते नज़र आ रहे हैं।

भाजपा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे INC का नाम ‘आय नीड सेलिब्रेशन एंड पार्टी’ बताते हुए तंज कसा है। राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार से कांग्रेस का चिंतन शिविर शुरू हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार, 12 मई को एक वीडियो ट्वीट किया। साथ में उन्होंने लिखा, ‘ट्रेनिंग? पार्टी? महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का कैंप। वीडियो देखें और गानें सुनें।’ ‘राहुल नेपाल के पब में हैं, जूनियर नेता ‘पार्टी ट्रेनिंग’ कैंप में हैं। जैसे नेता वैसे फॉलोअर।’ पार्टी पिट चुकी हैं, लेकिन पार्टी यूहीं चालेगी! पार्टी के काम से ज्यादा बड़ी पार्टी है।”

शहजाद पूनावाला द्वारा शेयर किये गए वीडियो कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता पार्टी करते नज़र आ रहे हैं। जिसमें युवा कार्यकर्ता ‘पीले पीले और मोरे जानी” गाने पर झूमते नज़र आ रहे हैं।

मालूम हो कि भाजपा नेता द्वारा 3 मई को राहुल गांधी का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया था। जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी नाइट क्लब में पार्टी करते नजर आ रहे थे। इसके बाद काफी विवाद खड़ा हुआ था। हालांकि, पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने साफ किया था कि राहुल काठमांडू में अपने करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए थे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *