Arvind KejriwalArvind Kejriwal

देश में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है जिस वजह से केंद्र और राज्य सरकारों की चिं’ता भी बढ़ती जा रही है. वही हर दिन कोरोना के लाखों मामले सामने आ रहे है जो काफी डरावने है. वही सरकार के द्वारा लगातार सख्त कदम उठाये जा रहे है ताकि कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके. वही दूसरी तरफ अब कई राज्यों में हालात काफी ज्यादा ख़राब हो गए है जिस वजह से कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन तो कई जगहों पर संपूर्ण लॉकडाउन लगाने कि नौबत आ गयी है.

वही दूसरी तरफ कई शहरों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है. जिस वजह से देशभर में लोगो के मन में दुबारा से लॉकडाउन लगाये जाने का ड’र साफ़ देखने को मिल रहा है. वही दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए CM केजरीवाल ने कहा कि “कोरोना के प्रोटोकॉल फॉलो करने होंगे, मास्क पहनिए और जब ज़रूरी हो तभी घर से बाहर निकलें. हम कोशिश कर रहे हैं  कि अस्पताल में बेस्ट से बेस्ट इलाज मिले.” इसके अलावा उन्होंने कहा कि “अस्पतालों के अंदर बेड्स की कमी हो गई तो दिल्ली में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है. इसलिए कई पाबं’दियां लगाई गयी हैं. उन्हें फॉलो करें.” 

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि वैक्सीनेशन के लिए प्रोटोकॉल पर छूट दें. हमारा स्टाफ घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने को तैयार हैं. साथ ही CM ने कहा कि “केंद्र सरकार वैक्सीनेशन पर पाबं’दियां हटाएं. अगर वैक्सीनेशन तेज़ कर दें तो कोरोना का समाधान हो सकता है”. जाहिर है कि दिल्ली में दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है साथ ही देश में भी लगातार बढ़ते कोरोना के मामले काफी चिं’ता बढ़ा रहे है ऐसे में सरकार लगातार लोगो से अपील कर रही है कि जरूरत हो तभी घरो से बाहर निकले.