CM Yogi covidCM Yogi covid

देश में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है. जिस वजह से स्थिति दिन पर दिन ख़राब होती जा रही है. वही महाराष्ट्र में हालात इतने ज्यादा ख़राब हो गए है कि वहां पर लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गयी है साथ ही कुछ और राज्य भी ऐसे है. जहाँ पर महाराष्ट्र जैसे हालात होते जा रहे है. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद CM योगी ने लिया एक और बड़ा फैसला लिया हैं.

वही उत्तरप्रदेश में भी कोरोना अपने पैर पसार रहा है और इसी वजह से अब योगी सरकार एक के बाद एक बड़ा फैसला ले रही है. दरअसल लखनऊ में कोरोना के आंकड़े बढ़ते जा रहे है और इसी वजह से स्थिति खराब ज्यादा हो रही है. इसलिए इन मुश्किल हालातों में लोगो को राहत देते हुए CM योगी ने एक बड़ा फैसला लिया है. जानकारी के लिए बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार यूपी सरकार ने निजी अस्पतालों और लैब्स में कोविड टेस्ट से जुड़ी RT-PCR जांच की फीस रिवाइज करते हुए 700 रुपए कर दी है. ही प्रदेश के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, अमित मोहन प्रसाद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कोराना जांच का सैंपल घर से लिये जाने पर इस जांच के लिए 900 रुपये फीस ली जा सकेगी साथ ही इसी दौरान प्रदेश में हालात पर काबू पाने के लिए रोजाना कम से कम एक लाख आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने का टारगेट दिया है.

इसके अलावा NABH द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पतालों में सरकार ने वेंटिलेटर सुविधा के साथ वाले आईसीयू बेड की फीस 18,000 रुपये प्रतिदिन और बिना वेंटीलेटर वाले बेड में देखभाल की फीस 15,000 रुपये प्रतिदिन तय की है. जबकि बिना NABH द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल आइसोलेशन बेड के लिए  8,000 रुपये की फीस लेंगे. वहीं वेंटिलेटर के साथ वाले आईसीयू बेड का चार्ज 15,000 रुपये और बिना वेंटीलेटर सुविधा वाले बेड का चार्ज 13,000 रुपये तय किया है.