महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बढ़ते कोरना के मामले को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गये पत्र में 25 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को कोरोना का टिका लगवाने की अनुमति मांगते हुए लिखा है कि महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहें हैं. इस वजह से 1.5 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज की आवश्यकता पूरी की जाये. जिससे बढ़ते हुए कोरोना के कहर को रोका जा सके.
ज्ञात है कि महाराष्ट्र के 6 जिलों में मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, नागपुर, ठाणे और नाशिक में 45 साल से अधिक आयु के लोंगो का टीकाकरण तीन हफ्ते के अन्दर पूरा कर सकें जहां से संक्रमण के अधिक मरीज सामने आ रहे हैं. आपको बता दें की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए अपने पत्र में लिखा है कि वैक्सीन 45 साल से अधिक आयु के लोगो को देश के महाराष्ट्र राज्य को सबसे ज्यादा वैक्सीन दी गई है. साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में 76.86 लाख डोज सफलतापूर्वक दे दी गई है.
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओंर से जानकारी के मुताबिक पता चला है कि उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए उठाये जा रहे कदमों के बारे में बताया है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि कोरोना का कहर अब युआओं को भी बड़ी ही तेजी से प्रभावित कर रहा है. युआओं में बढ़ते हुए कोरोना के कहर को रोकने के लिए 25 वर्ष से अधिक के आयु के लोगों को टिका लगवाने की अनुमति दी जानी चाहिए. मुख्यमंत्री ने युआओं की जिम्मेदारी का आभास कराते हुए बताया कि रोजी रोटी चलाने के लिए युवाओं को सार्वजनिक परिहवन में यात्रा करनी पड़ती है. इसलिए मै आपसे अनुग्रह करता हूँ कि उन्हें भी वैक्सीन लगवाने की अनुमति दी जाये.

