यूपी-बिहार वाली टिप्पणी पर बरसे सीएम नीतीश कुमार

बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ प्रियंका गाँधी भी उनके साथ नज़र आती दिख रही है। और साथ ही CM Channi के आपत्तिजनक टिप्पणी पर ताली बजाते और मुस्कुराते हुए अपना समर्थन दे रही हैं। इस वीडियो को बीजेपी ने ट्वीट किया था जिसके बाद सियासी गलियारों में गहमा गहमी बढ़ती दिख रही है।

कांग्रेस और चन्नी के खिलाफ आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों ही मोर्चा लिए खड़ी हो गयी है। कई राजनेता प्रियंका गाँधी वाड्रा और चन्नी को इनके बयानके लिए खूब सुना रहे हैं। इसी बीच नीतीश कुमार ने भी चन्नी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि “बिहारियों के खिलाफ बयान देकर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना ही नुकसान किया है। उन्हें पता ही नहीं है कि पंजाब के लोगों का बहुत ही प्रेम और आदर का भाव है बिहार से। बड़ी संख्या में पंजाब के लोग हर साल पटना साहिब और बिहार के अन्य जगहों पर आते हैं। बिहार के लोगों का भी इनके प्रति काफी सम्मान हैं। पर, ये सब उन्हें पता ही नहीं है। पता नहीं ये किस तरह के व्यक्ति हैं, जिनको मौका दे दिया इनकी पार्टी ने।”

शुक्रवार को बिहार सदन में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि गुरुगोबिंद सिंह जी महाराज का जन्म बिहार में हुआ। हमने राजगीर में कार्यक्रम किया था, जो गुरुनानक देव जी महाराज से संबंधित था। पटना साहिब आने वाले लोग राजगीर भी जाते हैं। पंजाब के कितने लोगों की सेवा बिहारी करते हैं। पंजाब में कोई विदेश जाते हैं तो उनके सब काम बिहार के लोग देखते हैं।

बता दें कि सीएम चन्नी ने बिहारियों के खिलाफ टिप्पणी दी थी जिसके बाद AAP और BJP दोनों ही इनके खिलाफ खड़ी है। इसमें उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘यूपी-बिहार के भइयों’ को पंजाब में घुसने नहीं देना है। यह बात बुधवार 16 फरवरी की है जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए रूपनगर पहुंची थीं। उनके साथ चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे। प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी की मौजूदगी में चन्नी ने कहा,

‘पंजाबियों की बहू हैं प्रियंका गांधी…
सच्ची पंजाबन हैं…
पंजाबियों की बहू हैं। एकजुट हो जाओ पंजाबियो।
यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है, जो यहां राज करना चाहते हैं।’

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *