Bangal electionBangal election

पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से चुनाव का महौल बनता दिखाई दे रही है। पक्ष-विपक्ष में बुरी तरह से टकराव हो रहा है। चुनावी मैदान में राजनेता जुबानी जंग करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई विवादित बयान देता है तो कोई तीखे शब्द बोलकर तंज कसता है। कोई वार करता है को कोई उसका जवाब देते हुए पलटवार। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चुनावी मैदान में घेरा। उन्होंने देश में ठप पड़े विकास को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया।

अपने बयान में सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश का विकास वहीं का वहीं हैं केवल उनकी दाढ़ी बढ़ती जा रहा है। ममता बनर्जी पीएम मोदी की बढ़ती जा रही दाढ़ी पर तंज कसा । अपने इस बयान के माध्यम से ममता बनर्जी देश का ध्यान ठप पड़े विकास की ओर करने का प्रयास कर रही हैं। अपने देखनाह होगा कि बंगाल में इस बार भाजपा टीएसी को हरा पाएगी? और अगर ऐसा नहीं होगा तो बंगाल में किसके हाथ सत्ता लगेगी।