कोरोना के लगातार बढ़ते नए मामलों ने देश भर में हाहाकार मचा रखा है. जिसमें सबसे ज्यादा मामले देश के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में सामने आये है. जिस वजह से देश में ज्यादा हडकं’प मचा हुआ है. वही कई शहरों में लॉकडाउन तो कही नाईट कर्फ्यू तक लगा दिया गया है.
वही दिल्ली में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है और इसी वजह से एक बार फिर दिल्ली की स्थिति ख़राब हो गयी है. बता दें कि दिल्ली में बीते दिन 11491 कोरोना के केस दर्ज किए गए. जबकि 72 लोगों की मौत हुई है. हालाँकि हालातों को देखते हुए सरकार सख्त कदम उठा रही है लेकिन अस्पतालों में स्थिति काफी खराब होती जा रही है. वही आज मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस के जरिये कहा कि बहुत जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकलें. हर नियम का पालन करते हुए ही घर से बाहर निकलें.
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए तुरंत CBSE के पेपर्स रद्द किए जाने चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में अस्पतालों के साथ अब बैंकट हॉल को अटैच किया जा रहा है. ताकि अस्पतालों से कम खतरे वाले मरीजों को बैंकट हॉल में ले जाया जा सके. जाहिर है दिल्ली में भी कोरोना अपने पैर पसार रहा है और इसी वजह से स्थिति दिन पर दिन ख़राब होती जा रही है. ऐसे में जरुरी है जब जरूरत हो तभी लोग घरों से बाहर निकले.

