देश में स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 200,739 नए कोरोना केस आए और 1038 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 93,528 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को 184,372 नए केस आए थे. पिछले साल 2 अक्टूबर के बाद से बीते दिन देश में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है.
आज सुबह 11 बजे सीएम केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ भी बैठक करने वाले हैं, केजरीवाल उपराज्यपाल से शहर के कोविड-19 हालात पर चर्चा करेंगे. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को 17,282 नए मामले आए हैं जो एक दिन में अभी तक आए सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार सुबह 11 बजे उपराज्यपाल के साथ स्थिति पर चर्चा करेंगे. इसके बाद केजरीवाल स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली में कोविड-19 स्थिति को लेकर दोपहर 12 बजे बैठक करेंगे.”
कोरोना से खराब हुए हालात से निपटने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है. दिल्ली में भी अब वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये एलान किया.

