देश मे पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है जिसकी वजह से सरकार की चिंता भी बढ़ती जा रही है और कोरोना की दूसरी लहर का कहर देशभर के राज्यों मे देखने को मिल रहा है जिसमें सबसे ज्यादा स्थिति एक बार फिर महाराष्ट्र और दिल्ली की खराब होती नजर आ रही है. वही दूसरी तरफ UP में भी कोरोना का कहर साफ़ देखा जा सकता है और इसी वज़ह से अब योगी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है.
जानकारी के लिए बता दें कि UP के कई शहरों मे नाईट कर्फ्यू का ऐलान पहले ही कर दिया गया था लेकिन लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए अब UP में योगी सरकार ने नाईट कर्फ्यू के समय में बदलाव कर दिया है. बता दें कि प्रदेश के 10 जिलों में अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा. बता दें कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 शहरों में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा. इसके साथ ही लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन को लेकर और जागरूक किया जाये.
बता दें कि UP में पिछले 24 घंटे में 22,439 नए केस आए हैं. जिसके साथ ही राज्य सरकार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और ऐसे मे कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए महत्वपूर्ण है जब तक जरूरत ना हो घरों मे ही रहा जाये और बाहर निकलने पर खास सावधानियां बरती जाये.

