train catering

यात्री सेवाओं को बहाल करने के प्रयास में, भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि वह कई प्रीमियम ट्रेनों में कैटरिंग सुविधा को फिर से चालू करेगा। इन प्रीमियम ट्रेनों में राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत तेजस और गतिमान ट्रेन शामिल है, जिसमें ताजा पका हुआ खाना परोसा जायेगा। इन ट्रेनों में कोरोना वायरस महामारी की वजह से कैटरिंग सुविधा बंद कर दी गयी थी।

जोनल रेलवे, प्रदान की जा रही सेवाओं और लागू दर सूची के आधार पर वसूल किए जाने वाले कैटरिंग चार्जेज को वेरीफाई करेगा और टिकटों की बुकिंग के समय, ARP डेट से, खानपान सेवाओं की बुकिंग/ऑप्ट-आउट को सक्षम करने के लिए इसे PRS सॉफ्टवेयर में फीड करेगा। खाना मौजूदा नियमों और शर्तों के अनुसार बेस किचन में पकाया जा सकता है।

कैटरिंग सुविधा शुरू होने के संबंध में सभी संबंधित विभागों और हितधारकों को आदेश जारी कर दिया गया है। IRCTC संबंधित जोनल रेलवे को उस सटीक तारीख के बारे में सूचित करेगा जब से ARP के अंतर्गत आने वाली यात्रा के लिए किसी विशेष ट्रेन में पके हुए भोजन के साथ ऑनबोर्ड खानपान सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *