अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) से पहले, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पद्म श्री (Padma Shri) पुरस्कार विजेता सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik) ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट (Puri Beach) पर एक सैंड आर्ट बनाया। इस सैंड आर्ट का विषय सूर्य नमस्कार था। यह सूर्य नमस्कार योग में एक्सरसाइज के रूप में एक अभ्यास है जिसमें 12 सुंदर रूप से जुड़े आसनों के फ्लो सीक्वेंस को शामिल किया गया है।
7 फीट की मूर्ति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को असमिया गामोसा और एक सफेद कुर्ता पहनकर अभ्यास करते हुए दिखाया गया है। सुदर्शन ने इस सैंड आर्ट को बनाने के लिए लगभग छह टन रेत का इस्तेमाल किया है। इस आर्ट के सेंटर में 45 वर्षीय रेत कलाकार ने योग के बारह अलग-अलग आसनों के साथ-साथ सूर्य नमस्कार लिखने के लिए वाइब्रेंट रंगों का इस्तेमाल किया है।
एक ओडिया चैनल से बात करते हुए, पटनायक ने कहा कि “उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की इमेज बनाने के लिए चुना क्योंकि वह एक लोकप्रिय नेता हैं और देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के शुरुआती दिनों से ही योग को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न विशेष अवसरों पर इस तरह की कला का निर्माण करते हैं।”
